हत्यारे लूट ले गये एक कुन्तल मेंथा आयल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_684.html
बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक किसान की हत्या कर
एक कुन्तल मेंथा आयल पर हाथ साफ कर दिये। घटना के बाद से क्षेत्र में
दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में
लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा। साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली फतेहपुर के ग्राम मैदासपुर निवासी
सालिकराम (80) ने अपने मित्र प्रेम नारायण निवासी बनीरोशनपुर कोतवाली
फतेहपुर के साथ साझेदारी में थाना रामनगर के ग्राम रतनजैतपुर में 100
बीघा जमीन खरीदी थी। दोनों लोग साझेदारी में खेती करते थे। बीती रात
सालिकराम रोज की तरह खेत पर सो रहा था। तभी अज्ञात लोगों ने उसकी धारदार
हथियार से हत्या कर दी और वहीं रखा एक कुन्तल मेंथा आयल ले उड़े। भोर पहर
करीब पांच बजे जब रतनजैतपुर निवासी राजेन्द्र सालिकराम से मिलने पहुंचा
तो सालिकराम को मृत अवस्था में पाया। उसने इस घटना की सूचना अन्य
ग्रामीणों को दी। इसके बाद लोग इकठ्ठा होना शुरू हुए। सूचना मिलते ही
थानाध्यक्ष रामनगर दल-बल समेत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सालिकराम के पुत्र विपुल ने बताया कि मृतक
सालिकराम करीब दो माह से खेत पर ही रह रहा था। वहीं पिपरमिन्ट की पेराई
भी चल रही थी। आज सुबह उसे सूचना मिली की उसके पिता की हत्या कर दी गई
है। विपुल ने यह भी बताया कि मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे।
प्रथम दृष्ट्या मामला धारदार हथियार से हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना
की सूचना मिलने पर साझीदार प्रेम नारायण भी घटनास्थल पर पहुंचा। उधर,
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।