aajtaktimes

अरबी-फारसी के शिक्षक का प्रतिनिधि मण्डल ने गोप को सौंपा मांग पत्र

बाराबंकी। अरबी फारसी मदरसों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों का एक
प्रतिनिधि मण्डल ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप के आवास पर
पहुंचकर जोरदार स्वागत किया और मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। मांग
पत्र के माध्यम से बताया गया कि अरबी-फारसी मदरसों के प्रबंधक एवं
प्रधानाचार्यों का प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में
संगठन की वर्षों से लम्बित मांगो के सापेक्ष शिक्षकों/कर्मचारियों को
कोषागार द्वारा नियमित पेंशन का भुगतान, वेतन वितरण अधिनियम, मृतक आश्रित
नियमावली तथा अरबी-फारसी मदरसा सेवा नियमावली के प्रख्यापन की घोषण की
गयी थी। शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन मदारिसे अरबिया उ0प्र0 के
पदाधिकारियों ने ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह ‘‘गोप‘‘ उनकी मांगो
को पूर्ति कराने में सहयोग कराने की अपील की है। जिस पर ग्राम्य विकास
मंत्री ने उनका पत्र मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जायेगा। इस
मौके पर प्रतिनिधि मण्डल में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष हसीब अहमद,
जिलाध्यक्ष मो. अनवर अंसारी, मंत्री सरवर अली, कोषाध्यक्ष हसरत अली, मो.
सलीम, ताज मोहम्मद, सचिव कुमार श्रीवास्तव, सन्यनरायन श्रीवास्तव, मो.
इरफान हाफिज, मो. इश्तियाक, मौलाना मो. उमर, मो. सुहैल, मो. अकील आदि
सम्मिलित रहे।

Related

UP 7654798349961969068

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item