aajtaktimes

जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट में शुरु हुआ विज्ञान मेला

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जहागीराबाद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में भारत सरकार के सूचना
एवं प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से आयोजित विज्ञान मेले का शुभारम्भ
दिल्ली के शिक्षा विभाग की एडिशनल डायरेक्टर ऊषा कुमारी ने किया। इस अवसर
पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी
विभाग की ओर से आप सभी को विज्ञान को करीब से जानने का  एक मौका मिला है
आप सभी इस मौके का फायदा उठायें। इस मेले के जरिये आपको विज्ञान की तमाम
बारीकी सीखने को मिलेगी। उन्होंने आये हुए छात्र व् छात्राओं  को ज्यादा
से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने
बच्चों को फिट है तो हिट है का  मंत्र देते हुए उन्हें समाज में लगातार
हो रहे परिवर्तन के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि
विज्ञान एक ऐसा माध्यम है जो आपको  जीवन में कौशल के  प्रति फिट रखता है।
विज्ञान मेले के पहले दिन साइन्स टून्स प्रतियोगिता ,साइंस लेखन
प्रतियोगिता और साइंस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे विभिन्न
स्कूलों से आये छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं
के बाद बच्चों के लिए कठपुतली शो का आयोजन किया गया जिसमे स्वच्छ रहें और
स्वस्थ रहे की सीख दी गयी। इसके बाद बच्चों ने कव्वाली का भी लुत्फ
उठाया। साइन्स टून्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे इरम स्कूल के पहले
दर्जे के  छात्र अब्दुल राजिक ने बताया कि इस मेले से काफी सीखने को
मिला। स्थानीय गुलाम रसूल इंटर कालेज की आठवीं की छात्रा साबरीन ने बताया
कि कठपुतली शो काफी मजेदार रहा साथ ही विज्ञानं की तमाम रोचक जानकारी
मिली। स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय  की  प्रधानाचार्य
सह वार्डन पूनम मिश्रा ने बताया कि इस विज्ञान मेले से विद्यालय की
छात्राओं को काफी जानकारी मिली। विद्यालय की छात्राओं ने सभी
प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे निश्चित तौर पर इससे उनका
मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद इमरान ने बताया कि पहला दिन
काफी शानदार रहा। मेले के दूसरे  दिन विज्ञान आधारित नाटक, विज्ञानं मॉडल
प्रतियोगिता और  खाने में मिलावट व  चमत्कार के पीछे का विज्ञान विषय पर
कार्यशाला  आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में संस्थान के अकादमिक समन्वयक
डा ए के मिश्र, मीडिया संस्थान के सहायक निदेशक मो जुबैर खान सहित
विभिन्न स्कूलों से आये हुए अध्यापकगण और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related

UP 1428615366359496553

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item