aajtaktimes

प्रियंका ने कार्यकर्ताओं के संग घेरा थाना कुर्सी, किया प्रदर्शन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधानसभा कुर्सी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में
बिगड़ती कानून व्यवस्था, चोरी, डकैती, गो तस्करी, अवैध कब्जा, हत्या,
बलात्कार जैसे संगीन अपराधो को निरन्तर हो रही बढ़ोत्तरी से क्षुब्द्ध
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुर्सी थाने पर धरना प्रदर्शन व
घेराव कर जनता का आक्रोश व्यक्त किया। सांसद प्रियंका सिंह रावत के
नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो सहित कार्यकर्ताओं
ने जुलुस निकालकर सरकार की भ्रष्ट नीतियों व पुलिस प्रशासन की दोषपूर्ण
कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारे लगायें। सांसद ने प्रदेश में फैली अराजकता
व भ्रष्टाचार को रोकने मंे पूर्ण रूप से नाकाम सपा सरकार को आड़े हाथो
लिया और कहा कि जनता का मान रखते हुए स्वैच्छा से सरकार भंग कर देना
चाहिए। धरना प्रदर्शन को मुख्यरूप से सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, विजय
शुक्ल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार पुलिस के द्वारा जनता में
दहशत का माहौल पैदा कर विरोध के स्वर दबाने का प्रयास कर रही है, परन्तु
भारतीय जनता पार्टी उन्हे कामयाब नही होने देगी। इस अवसर पर चन्द्रषेखर
पाण्डे, विनोद यादव, आदर्ष पटेल, मुनुवा महाराज, जयपाल यादव, मण्डल
अध्यक्ष षिव दयाल जायसवाल, कन्हैयालाल मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा,
श्रीष रावत, अन्तरिक्ष रावत, प्रदीप रावत, गौरव सिंह वर्मा, विशाल सिंह,
राजन सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। वहीं दूसरी
तरफ भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के थानों का कार्यकर्ताओं
द्वारा लगातार घेराव व प्रदर्शन का क्रम आज भी चलता रहा। इसी क्रम में
थाना जहांगीराबाद का घेराव भाजपा नेता उमाशंकर वर्मा ‘मुन्नू भैय्या’ के

Related

UP 1495941750875560073

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item