नेकी व ईमानदारी के रास्ते पर चलने की सीख़ हमारा इस्लाम देता है: मौलाना सब्बीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_433.html
बाराबंकी। अल्लाह व उनके रसूल के बताये हुए रास्ते पर चल कर अपनी पूरी
जिन्दगी को एक सकून भरी व कामयाब जिन्दगी जी सकते है। हम सभी लोगों को
नेकी व इमानदारी के रास्ते पर चलने की सीख़ हमारा इस्लाम देता है। उक्त
विचार कस्बा बाँसा शरीफ में हजरत सैय्यद शाह अब्दुल रज्ज़ाक रहमतुल्लाह
अलैह के 301-वें उर्स पर मेला कमेटी द्वारा आयोजित जशने-ईद-मिलादुन्नबी
में खिताब करते हुए हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती सब्बीर हसन ने उपस्थित
लोगों के बीच व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम धर्म यह कहता है
कि हम लोगों अपने पीर पैगम्बरों व सूफी फकीरों के जीवन से सीख लेनी
चाहिए, कि वह लोग बिना किसी चीज कि परवाह किये बगैर अल्लाह की राह में
आगे चलते रहें और अल्लाह के पैगाम को पूरी दुनिया में पहुंचाते रहे। हम
लोगों को भी अल्लाह व रसूल के बताये हुए रास्ते पर चल कर पूरी दुनिया में
उसका प्रचार करना चाहिए। ताकि हमारी आने वाली नस्लों को अपने दीन के बारे
में पूरी तरह से जानकारी हो सकें। उर्स के मौके पर आज हजारों की संख्या
में जयरीनों ने मजार पर चादरे व शिरिनी चढ़ाकर कुल शरीफ में शिरकत की व
अमन चैन की दुआ भी की। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से हजरत मौलान अहमद अली,
सज्जादा नशीन यूसुफ जिलानी, शिब्ली मिया, मंजर मिया, मेला कमेटी के
कोषाध्यक्ष मो. रिजवान संजय, उपाध्यक्ष कामिल अली, अध्यक्ष शिब्बू
रज्ज़ाकी, बब्लू रज्ज़ाकी, मो सलामन खादिम, मो नियाज खादिम राजू खादिम आदि
लोग उपस्थित थे।

