अवैध कमाई में जुटी है पुलिस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_45.html
बाराबंकी। असन्द्रा थाने की नाक के नीचे स्थित बाजार पुरवा मजरे शेषपुर
जाहिदअली गांव में चोरो ने बीती रात जमकर धमाचौकड़ी मचाईं। एक के बाद एक
तीन घरो में चोरी कर चोर नगदी जेवर व मेंथाआयल समेत लाखों का माल बटोर ले
गए। पुलिसिया कार्रवाई हमेशा की तरह मौका मुआयना तक ही सीमित रही। एक के
बाद एक लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने असन्द्रा पुलिस की सक्रियता की
सारी पोल खोलकर रख दी है। बीती रात बेखौफ चोर थाने से चन्द दूरी पर स्थित
बाजार पुरवा गांव आ धमके। चोर गांव के ईदू के यहां घुसकर एक करपा मेंथा
आयल नगदी जेवर व बर्तन उठा ले गए। इसी क्रम में गांव का ही रामू रावत
चोरो का अगला शिकार बना।इसके यहां से चोर नगदी व जेवर आदि उठा ले गए। चोर
गांव के ही टिन्ना रावत के यहां भी आ पहुंचे और बक्से का ताला तोड़कर 5
हजार की नगदी उठा ले गए। एक ही रात हुई चोरी की इन तीन घटनाओं से पूरे
गांव में सनसनी फैल गई। घटना के समय पीड़ित परिवार गहरी नींद में सोया हुआ
था। सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। बाद में इसकी सूचना पुलिस
को दी गई। थाने की नाक के नीचे बसे इस गांव में तीन-तीन चोरियों की सूचना
मिलते ही थाने में हड़कम्प मच गया। पुलिसकर्मी गांव तो पहुंचे और हमेशा की
तरह मौका मुआयना कर वापस लौट गए। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी
की घटनाओं ने लोगो की नींद उड़ा कर रख दी है। दहशतजदा लोग रतजगाकर अपने
घरो की सुरक्षा करने को विवश है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अरूण कुमार
का कहना है कि घटनाओं का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। असन्द्रा थाना
क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरी की बढती घटनाओं पर चिन्ता
जताते हुए जिला पंचायत सदस्य बम्बा प्रसाद रावत ने घटनाओं पर तत्काल
अंकुश लगाकर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराने की मांग की है। उन्होने
आरोप लगाया कि रात्रि गस्त के बजाय पुलिसकर्मी अवैध खनन,बृक्षों की अवैध
कटान व गाड़ियों से अवैध वसूली में मस्त रहते है। ऐसे में चोर अपने काम को
आसानी से अन्जाम दे रहे है।