अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा कारोबार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_46.html
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। पुलिस व तहसील प्रशासन की मिली भगत से क्षेत्र
में अवैध मिट्टी खनन माफिया धरती मां की कोख को दिन रात छलनी कर रहे है।
तहसील मुख्यालय के पीछे चल रहे अवैध खनन को तहसीलदार ने पकड़ लिया है
लेकिन मौके से सभी लोग भाग निकले। मालूम हो कि इन दिनो तहसील क्षेत्र के
दरियाबाद में दर्जनों सूनसान निर्जन ऐसे स्थान है जहां पर इस समय मिट्टी
खनन का कार्य तेजी से चल रहा है। जितने भी खनन के कार्य होते है। वह
पुलिस व संबंधित अधिकारियों मिली भगत कराया जाता है। अधिकारी जान कर भी
मौके पर नही पहुंचता है और जब कभी पहुंचता भी है तो जब तक उनकी पहुंचने
की सूचना खनन करने वाले तक नही पहुंच जाती है तब तक वह वहां नही जाता है।
अभी गत माह कोतवाली के निकट ही एक जेसीबी मशीन से खनन कार्य किया जा रहा
था सूचना मिलने के बाद पुलिस तब तक नही मौके पर नही पहुंची जब तक खनन
करने वाले लोग भाग नही गये। इस समय दरियाबाद, बनीकोडर, सूर्यबली पुरवा,
दुलहदेपुर, तहसील मुख्यालय के पीछ भी अवैध तरीके से मिट्टी खनन का कार्य
काफी दिनो से चल रहा है इन स्थानो से अब तक सैकड़ों ट्राली व डम्फर मिट्टी
जेसीबी मशीन से उठकर ले जाई जा चुकी है। तहसील के पास हो रहे खनन की
जानकारी पुलिस व राजस्व प्रशासन को है लेकिन इससे अन्जान बने हुए है इस
अवैध खनन को तहसीलदार ने पकड लिया है लेकिन मौके पर कोई नही मिला केवल
तालाब नुमा खेत ही तहसीलदार को नजर आया है। इस संबंध में तहसीलदार
महेंद्र कुमार ने बताया कि मालिनपुर पंचायत में खनन का कार्य हो रहा है
इसकी जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।