मछलीशहर दुर्व्यवहार से आशा कार्यकर्तियो ने किया चक्काजाम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_462.html
अभिषेक सिंह
जौनपुर :मछलीशहर आशा कार्यकर्तिओ ने अपने साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुये ,खंड विकास कार्यालय के सामने मछलीशहर -जंघई मार्ग पर चक्काजाम कर दिया ।जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी ।घंटे भर बाद पहुँचे कोतवाल ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
ब्लाक मुख्यालय पर , हौसला पोषण योजना के बारे मे जानकारी देने के लिए ग्राम प्रधानो , ऑगनबाडी और आशा कार्यकर्तिओ की बैठक, खंड शिक्षा अधिकारी और सीडीपीओ की संयुक्त अध्यक्षता में बुलायी गयी थी। आशा कार्यकर्तिओ ने आरोप लगाया कि दूरदराज गाॅवो से आयी महिलाओं को बैठक मे काफी देर तक खड़ा रखने के बाद, गंदा खुला बिस्किट थमा कर घर जाने को कह दिया गया।कहा कि इस योजना का विशेष अंग होने के बाद भी उनके प्रति उपेक्षात्मक व्यवहार किया गया।इससे नाराज कार्यकर्तिओ ने नारेबाजी करते हुये खंड विकास कार्यालय के सामने जंघई मार्ग पर जाम लगा दिया ।
सीडीपीओ मुन्नी देवी ने बताया कि उपेक्षा का आरोप गलत है।जिस खुले बिस्किट को लेकर प्रर्दशन कर रही थी उसका कोई बजट नही था ।मैंने मानवता के कारण अपनी तरफ से व्यवस्था की थी।चक्काजाम और प्रर्दशन करने वालों मे सुधा गिरी, निशा ,गायत्री तिवारी मंजू सिंह, गीता यादव, उर्मिला, संगीता पाल ,शर्मिला , रेनू सिह शकुंतला आदि थी।