aajtaktimes

भाजपाईयों ने फूंका नसीमुद्दीन का पुतला

बाराबंकी। बसपा नेताओं द्वारा लखनऊ मे प्रदर्शन के दौरान बहू बेटियों के
लिए जिस प्रकार आपत्तिजनक शब्दांे का प्रयोग किया गया। भद्दी-भद्दी
गालियां दी गई उक्त घटना का विरोध तथा इसमे सम्मिलित बसपा नेता
नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा बसपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के लिए
भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में लगातार संघर्ष कर रही है। इसी कड़ी मे
29 जुलाई को ढकौली, सौमैया नगर चौराहे पे युवा मोर्चा बाराबंकी द्वारा
जिला महामंत्री भाजपा हर्षित वर्मा व रोहित सिंह के नेतृत्व मे तथा सत्या
पंण्डित के संयोजन मे नसीमुद्दीन का पुतला दहन किया गया तथा बसपा नेताओं
के खिलाफ आक्रोषित सैकड़ो युवाओं ने जोर दार नारे बाजीे की तथा प्रदेश
सरकार द्वारा नसीमुद्दीन को गिरफ्तार न किये जाने पर प्रदेश सरकार तथा
सरकार के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ भी नारे बाजी की गई इसमें प्रमुख
रूप से अश्वनी मिश्रा इमरान खान, सूरज भान सिंह, विपिन वर्मा, दानिश खान,
धीरज वर्मा, विवेक मिश्रा, हेमन्द मिश्रा, पं0 सत्या महराज, सचिन
प्रजापति, सुमित यादव, सुरेश यादव, केके सिंह, आकाश शुक्ला, गौरव,
बाजपेयी, कमलेश तिवारी, मो. अबरार, दीपक सिंह, श्रवम ठाकुर आदि सैकड़ो
युवाओं की संख्या मे जोर दार प्रर्दशन किया गया।

Related

UP 666529701882687361

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item