aajtaktimes

शीशम के दो कीमती पेड़ चोरी

कोठी,बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत बीती रात शातिर चोर गांव के बाहर लगे
शीशम के दो कीमती पेड़ चोरी से काटकर उठा ले गये। पीड़ित ने थाना कोठी में
घटना की शिकायत की है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के
अनुसार, बीती रात थाना कोठी के ग्राम सरांयमीर निवासी रघुबर के खेत में
किनारे लगे शीशम के दो कीमती पेड़ वन माफिया चोरी से काटकर रातोरात उठा ले
गये। सुबह जब इसकी जानकारी गृह स्वामी को हुई तो उसने थाने पर जाकर
शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। गौरतलब हो कि एक सप्ताह
पूर्व वनमाफिया गांव के ही एक किसान का नीम का पेड़ चोरी के काटकर उठा ले
जा चुके है।

Related

UP 1291942641079557516

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item