संदीप बने राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के सलाहकार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_467.html
असग़र नक़ी
सुल्तानपुर । प्रमुख सचिव लोक निर्माण आराधना शुक्ला ने संदीप शुक्ला को उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड का सलाहकार नामित किया है।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण आराधना शुक्ला ने राज्यपाल की संस्तुति के बाद जारी किये अपने पत्र संख्या- सीoएमo-506/23-8-2016-26सी.बी./2016 में 27 जुलाई को अपने आदेश में लिखा है कि डाक्टर संदीप शुक्ला को तत्कालिक प्रभाव से एक वर्ष के लिये उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड का एक वर्ष के लिये सलाहकार नामित किया जा रहा है, इस ख़बर के मिलने के बाद से अमेठी और सुल्तानपुर ज़िले के लोग झूम उठे हैं, उधर प्रमुख सचिव ने इस आशय की जानकारी समस्त अधिकारियों को दे दी है, दरअस्ल श्री शुक्ला अमेठी के चंदीपुर पोस्ट दादरा के मूल निवासी हैं जबकि सुल्तानपुर में बतौर अधिकारी कई वर्षों तक श्री शुक्ला का निवास रहा है।
बताते चलें कि श्री शुक्ला के लिये सुल्तानपुर के लोगों द्वारा खुशी इसलिये भी मनाई गई कि श्री शुक्ला की पत्नी डाक्टर सुरभि शुक्ला जो की फिलवक्त आवास विकास परिषद की उपाध्यक्ष डाक्टर के पद पर हैं उनकी राजनीति की सरज़मीं सुल्तानपुर ही है।