aajtaktimes

शादी अनुदान के लिये आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अभिभावकों की पुत्रियों की शादी हेतु संचालित अनुदान योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब सदस्यों को आर्थिक सुविधा देने की दृष्टि से शासन द्वारा गरीबी रेखा की वार्षिक आय सीमा में वृद्धि करने के साथ दी जाने वाली धनराशि में भी वृद्धि की गयी है। इस योजना को अधिक पारदर्शी बनाने व लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से लाभ पहुचाने की दृष्टि से आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करके इण्टरनेट आधारित प्रणाली से स्वीकृति एवं सहायता प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। तद्नुसार वित्तीय वर्ष 16-17 में योजनान्तर्गत निम्नानुसार पात्रता निर्धारित की गयी है। उन्होंने आगे बताया कि योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा एनआईसी के सहयोग से विकसित किये गये साफ्टवेयर पर पात्र आवेदकों द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की वेबसाइट पर लागिन करके आनलाइन आवेदन किया जायेगा।

Related

UP 1553007028824679348

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item