aajtaktimes

उज्ज्वला योजना के तहत पात्रों को मिला गैस कनेक्शन

जौनपुर। सांसद डा. केपी सिंह के आदर्श गांव बुढ़ूपुर में रविवार को उज्ज्वला योजना के तहत पात्रों को गैस कनेक्शन बांटा गया जहां सम्बन्धित कीट उपलब्ध कराया गया। मालूम हो कि यह गांव विकास खण्ड सुइथाकला के अन्तर्गत है जिसे सांसद श्री सिंह ने प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार गोद लिया है। आज आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व से चयनित पात्रों को योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डा. केपी सिंह रहे जिन्होंने अपने हाथों से पात्रों को योजना का लाभ पहुंचाया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्र, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, विनोद तिवारी एडवोकेट, शैलेन्द्र सिंह के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग व नागरिक उपस्थित रहे।

Related

UP 2971335101875637891

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item