aajtaktimes

10-15 दिनों में अपराध में 40% आयेगी कमी: एस.पी. पवन कुमार

🌕16 थानों पर एक साथ वायरलेस कांफ्रेसिंग कर पुलिस कप्तान ने कसे पेंच
असग़र नक़ी
सुल्तानपुर । अपराध के ग्राफ में बढ़ती तेज़ी को मद्देनजर रखते हुए कप्तान पवन कुमार ने रविवार को 16 थानों व एक  महिला थाने पर एक साथ वायरलेस कांफ्रेसिंग कर आम जनता के दर्द को बांटते हुए मातहतों के पेंच कसे। वैसे कप्तान द्वारा समाज के हर वर्ग को जमाकर विचार-विमर्श और इसके ज़रिये बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था का ये क़दम सराहनीय रहा।
कोतवाली नगर में क्षेत्राधिकारी नगर नवीना शुक्ला की अध्यक्षता में आहुत की गई  बैठक में कोतवाली नगर प्रभारी वी पी सिंह , एसआई सचिन राठी , एसआई एसपी सिंह , एसआई  संदीप राय , एसआई सनोज सिंह सहित भाजपा नेता अजय जायसवाल, अज़ादार हुसैन समेत भारी जनमानस मौजूद रहा। वायरलेस कान्फ्रेस के दौरान एसपी पवन कुमार ने कहाकि आज पुलिस की छवि पर दाग लग रहा है लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी  एक जैसे हो , हां आपसी मतभेद व ऊंच नीच की भावना से फर्जी मुकदमें की बात को कप्तान ने स्वीकार किया, इस दौरान कन्ट्रोल रुम के प्रभारी देव मणि त्रिपाठी ने कन्ट्रोल रुम सेट का कुशल संचालन किया । एसपी के निर्देशों की जानकारी के लिये एसओ दोस्तपुर ने मामले को गोलमोल कर दिया, जिन्हें  प्रभारी कन्ट्रोलरुम ने सख्त हिदायत दिया।
भारत वर्ष के प्रधानमंत्री के मन की बात पर आधारित हुई पुलिस कप्तान पवन कुमार की वायरलेस कान्फ्रेस की प्रक्रिया, आम शहरी व अन्य थानों पर सुन रहे लोगों ने कप्तान की आन माईक योजना की सराहना की, उधर कप्तान ने पत्रकारों से भी सहयोग माँगा और ये विश्वास  दिलाया के 10 से 15 दिनों में अपराध में 40 फीसदी  की गिरावट आयेगी।

Related

UP 4909083604873164103

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item