पत्रकार पिता की आर्थिक तंगी से व्यथित पुत्री ने लगाई फांसी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_984.html
मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में पत्रकार पिता की आर्थिक तंगी के चलते उनकी तेरह वर्षीय एक पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बरखेडी में एक किराए के मकान में रहने वाले शिवराज सिंह ठाकुर की आठवीं कक्षा में पढने वाली पुत्री रिषिता ने कल अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसके पिता पेशे से पत्रकार हैं, लेकिन कुछ दिनों पूर्व उनकी नौकरी छूट गयी थी। इससे चलते उनकी पुत्री काफी व्यथित चल रही थी। उसने घटना एक दिन पूर्व अपने पिता से इस बात का जिक्र किया था कि अब घर कैसे चलेगा।