aajtaktimes

डीएम ने अधिकारियों को दिये निर्देश, शिकायतों को निर्धारित समय में

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने तहसील रामनगर में आयोजित तहसील दिवस
में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिया है कि
लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को प्राथमिकता देते हुये प्रभावी निराकरण
निर्धारित समय में सुनिश्चित कराया जाये। तहसील दिवस में प्रस्तुत
शिकायतों में राजस्व, पूर्ति विभाग से सम्बन्धित शिकायतें ज्यादा रही।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि
खाद्यान्न कोटा और राशन कार्ड को लेकर आये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण
हेतु लेखपाल और आपूर्ति निरीक्षक की टीम गठित कर एक सप्ताह के अन्दर सारे
मामले निस्तारित करा दिये जाये। तहसील दिवस में कुल 149 प्रार्थना पत्र
प्रस्तुत हुये। जिसमें 44 प्रार्थना पत्र राजस्व से सम्बन्धित, 43
प्रार्थना पत्र पूर्ति विभाग से सम्बन्धित, 24 प्रार्थना पत्र पुलिस, 17
प्रार्थना पत्र विकास विभाग, 06 प्रार्थना पत्र विद्युत विभाग, 03
प्रार्थना पत्र चकबन्दी तथा 12 प्रार्थना पत्र अन्य विभागों से सम्बन्धित
रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रार्थना पत्र एक सप्ताह में
गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से निस्तारित कर दिये जाये। राशन कार्ड बनाये जाने,
हैण्डपम्प रिबोर, गलत दर्ज वरासत को निरस्त कराने, पात्र व्यक्ति को आवास
आवंटित करने सहित तहसील दिवस के दौरान प्रस्तुत अन्य सभी प्रार्थना
पत्रों को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने सुना और
उनके निराकरण के निर्देश दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद,
सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, सीएमओ डॉ. सतीश चन्द्रा, उपजिलाधिकारी रामनगर
आशुतोष दुबे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
पीड़ित महिला ने खोली पुलिस की पोल
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। एक कहावत है की जबरा मारै और रोवै न देवे ऐसा ही
एक मामला आज तहसील दिवस में पेश हुआ। जिसे एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए
कार्यवाही के लिए आदेश दिये। मामला थाना टिकैतनगर के ग्राम गोरा
कुर्मियांन मजरे बीरापुर की पीड़ित लक्षमी देबी पत्नी गौरीशंकर ने आज
तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी एसपी सिंह को एक शिकायती पत्र देते हुए कहा
की गांव के ही मनोज वर्मा पुत्र रामकुमार, मिलन वर्मा पुत्र सुन्दर लाल,
रमेश पुत्र सुन्दर लाल ने गत 18 जून को जमकर पिटाई की थी। जिसकी सूचना
मुकामी थाने में देने पर पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण हेतु सामुदायिक
केन्द्र टिकैतनगर भेजा था। जहंा पर डाक्टरों ने मेडिकल में सही रिपोर्ट
नही बनायी थी। इस पर उपजिलाधिकारी ने थाना प्रभारी टिकैतनगर को पुनः
एक्सरे कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिया
है। यही नहीं दबंग विपक्षियांे ने इस पीड़ित विधवा का खेत पर कब्जा करके
धान लगा लिया है। गाटा सख्या 632 रकबा 5,185 स्थित ग्राम बीरापुर में है।
देर से पहुंचे अधिकारी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट सभागार में आयोजित तहसील दिवस
में फरियादियो की भारी भीड़ रही। उपजिलाधिकारी के साथ सीओ आरपी सिंह
फरियादियो की फरियाद सुन रहे थे। करीब साढ़े बारह बजे तक तहसील दिवस में
कई अधिकारी नहीं पहुच सके। जो अन्य विभाग के अधिकारी व पुलिस विभाग के
लोग मौजूद भी थे। उनमे से ज्यादा लोग आपस में गपशप करते देखे गए। अवर
अभियंता एसके श्रीवास्तव, दरोगा ब्रम्हदत्त पाण्डये आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 7565809761646290080

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item