aajtaktimes

देशवासियो को फ़क्र हैं अब्दुल कलाम पर : वसीम राईन

अज़मी रिज़वी
बाराबंकी । उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन के सट्टी बाजार स्थित कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन भारत रत्न स्वा. डॉ ऐपीजे अब्दुल कलाम  की बरसी के मौके पर एक  जलसा किया गया, जिसमे  उनकी सादगी भरी जिंदगी के बारे में भी बहुत ही शिद्दत से लोगो ने चर्चा की,   उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ सपा नेता वसीम राईन ने कहाँ की डॉ अब्दुल कलाम साहब को हम कभी भूल नही सकते बल्कि कोई सच्चा हिंदुस्तानी भी कभी नही भूल पायेगा हम लोग उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर उनको सच्ची ख़िराजे अक़ीदत पेश होगी, वसीम राईन ने आगे कहा कि देश के सबसे बड़े पद तक पहुँचने के बावजूद डा. कलाम साहब ने जिस तरह सादगी भरी जिन्दगी गुजारी है वह हम सभी के लिए नमूना है भारत को ताकतवर बनाने मे जो योगदान उन्होने दिया उसे भुलाया नही जा सकता पृथ्वी अग्नि सहित अनेक मिसाइल का निर्माण उनके दारा किया गया वह आज भी करोड़ो नौजवानो के प्रेरणासोत्र है यह उनकी उपलब्धियो का ही असर है कि आज लाखो नौजवान उनके जैसा बनना चाहता है ।इस मौके पर रईस राईन, ख़्वाजा अंसारी ,महमूद चौधरी , इमरान राईन , सिराज राईन , इरफ़ान अंसारी , जहरुद्दीन अंसारी अदि लोग मौजूद थे ।

Related

UP 4032723212106787009

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item