aajtaktimes

सरकारी अधिकारी व कर्मचारी खिलाड़ियों का होगा चयन

जौनपुर। जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित खेलों में आयोजित होने वाली जिला, मण्डल, प्रदेश स्तरीय सर्विसेज चयन/ट्रायल्स के अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में 2 अगस्त को प्रातः 10 बजे सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड बेस्ट फिजीक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट एवं हाकी खेलों में जिलास्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन इन्दिरा गांधी स्टेडियम के प्रांगण में किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जो अपने कार्यालय अध्यक्ष/विभागाध्यक्ष से निर्धारित प्रारूप पर अनुमति प्राप्त कर उपलब्ध करायेंगे।

Related

UP 440585044579478467

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item