aajtaktimes

कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबने से पिता-पुत्री की हुई मौत

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव में कच्चा मकान गिरने से उसके अन्दर सो रहे परिवार के दो सदस्य की मौत हो गयी जबकि दो अन्य सदस्य गम्भीर रुप से घायल हो गये जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम अवध बिन्द का परिवार कच्चे मकान में सो रहा था कि बीती रात को मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इसके चलते पूरा परिवार मलबे में दब गया जिनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मलबे में दबे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाले लेकिन तब तक मलबे में दबने से राम अवध एवं उनकी पुत्री कोमल की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही उनकी पत्नी सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Related

UP 7082927654488469967

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item