aajtaktimes

मायावती पर टिप्पणी से नाराज भाजपा नेता ने पार्टी को कहा अलविदा

जौनपुर। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह द्वारा सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी से नाराज भाजपा के दलित नेता एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य  दीपचन्द राम ने शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ जनपद मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुये भाजपा को अलविदा कह दिया। इनके साथ अभी हाल ही में जिला भाजपा कमेटी में मंत्री बने दलित नेता मण्डल ने भी पार्टी छोड़ दिया। इसके पहले बसपा नेता श्री राम बसपा नेत्री मायावती पर हुई टिप्पणी का विरोध किये। साथ ही सैकड़ों दलितों के साथ उन्होंने दयाशंकर सहित भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगाते हुये कचहरी परिसर पहुंचे। इस मौके पर सभा किया जहां उन्होंने अपना इस्तीफा सार्वजनिक किया। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि श्री राम भले ही भाजपा में आये और उन्हें पदाधिकारी बनाया गया लेकिन उनकी मानसिकता कभी भी भाजपा की नीतियों पर नहीं दिखी। वे भाजपा से निकलना चाहते थे जिन्होंने इस प्रकरण को निशाना बनाये।

Related

UP 6700776603828904909

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item