aajtaktimes

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव करके किया प्रदर्शन

जौनपुर। उत्तर प्रदेष की सपा सरकार में भ्रष्टाचार, हत्या, लूट, बलात्कार, थानों पर खुली लूट, स्त्रियों की मर्यादा के साथ खिलवाड़, लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा सहित अन्य उत्पीड़न को लेकर भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के आदेष पर जनपद के थानों का घेराव करके जबर्दस्त प्रदर्षन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शहर कोतवाली का घेराव करके जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान की सपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश जायसवाल, श्रीमती किरन श्रीवास्तव, युवा नेता पंकज जायसवाल, सुनील गुप्ता, सुनील सेठ, मानिक चन्द्र सेठ, अमित जायसवाल, डा. राम सूरत मौर्य, विष्णु सेठ, गोपाल सेठ सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

UP 581539023936885058

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item