aajtaktimes

मुंबई-पुणे हाईवे पर मछलियों की बारिश हुई

दुनिया में कई ऐसे रहस्य आज भी बरकरार हैं, जिन पर यकीन नहीं होता कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। इन रहस्यों में एक है आसमान से मछलियों की बारिश। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही खबर चर्चा में है। मुंबई-पुणे हाई-वे पर सोमवार दोपहर को मछलियों की बारिश हुई है। इस बारिश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों में सैकड़ों लोग मुंबई-पुणे हाई-वे पर बारिश के साथ गिरी हुई मछलियां उठाते नजर आ रहे हैं। लोगों के मुताबिक कई किलोमीटर तक इसी तरह से मछलियां सड़क पर पड़ी हुई थीं। मछलियों को उठाने की होड़ में हाई-वे पर लंबा जाम लग गया। कई तो अपनी कारों को रोक कर रोक कर मछलियों को उठाने आ रहे थे। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से तैयार किया और फेसबुक और ट्विटर पर डाल दिया।

Related

UP 480806029266455167

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item