गैंगरेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी सपा नेता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_569.html
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गैंगरेप पीड़ित महिला ने एक बेटे को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद ही आरोपी सपा नेता के घरवालों ने पीड़िता और उसके बच्चे को अस्पताल से किडनैप करने की कोशिश की। अपनी और अपने बच्चे की जिंदगी की सुरक्षा के लिए पीड़िता आज एसएसपी ने मिली और उनसे सुरक्षा की गुहार की है। आरोपी सपा नेता कई महीनों से जेल में बंद है और उसके परिवार वाले पीड़िता पर समझौते का दबाब बना रहे है।
बता दें कि तीन दिन पहले पीड़िता ने शिकारपुर के जिला अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। यह बच्चा गैंगरेप की वारदात का बड़ा सबूत है और पुलिस इस बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है। लेकिन इससे पहले जैसे ही बच्चे की जन्म की सूचना आरोपी तक पहुंची उसके परिवारवालों ने अस्पताल में ही पीड़ित प्रसूता और उसके बच्चे को घेर लिया। उसे अस्पताल से घसीटकर अपहरण की कोशिश की गयी।
क्या था मामला?
बुलंदशहर के कैलावन गांव के पूर्व प्रधान और सपा नेता संजय शर्मा ने अपने साथी मम्मन के साथ मिलकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता अपने पति से विवाद होने पर संजय शर्मा के पास मदद के लिए गई थी। बाद में संजय कई बार उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बनाता रहा। पीड़िता ने 27 फरवरी को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने 13 अप्रैल को संजय शर्मा और उसके साथी की गिरफ्तारी की। इस मामले के दूसरे आरोपी मम्मन की जमानत हो चुकी है और वह संजय शर्मा के परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता पर समझौते का दबाब बना रहा है। पीड़िता की माँ को अपने दबाब में लेकर अस्पताल में किडनैप का प्रयास करने के बाद आरोपी पक्ष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया था।
क्या कहती है पुलिस
बुलंदशहर के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। साथ ही विवेचना की जा रही है।