aajtaktimes

तहसील बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

बाराबंकी। वकालत बहुत ही गरिमा मयी पेशा है इसलिए अधिवक्ता वाद कारियों
को सस्ता व त्वरित न्याय दिलाकर इसकी गरिमा को और आगे बढाये। यह बात
मुख्य अतिथि यूपी बार कौंसिल के सदस्य अजय कुमार शुक्ल ने तहसील सभाकक्ष
में पूर्व अध्यक्ष पण्डित युगुल किशोर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित
तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के शपथ ग्रहण समारोह में कही। श्री शुक्ल ने
कहा कि यू.पी. बार कौंसिल के प्रयासों के परिणाम स्वरूप प्रदेश सरकार
द्वारा पांच लाख रूपये की कल्याण योजना लागू की गई है। इसमें सामूहिक
बीमा योजना के अर्न्तगत बाराबंकी जनपद के दिवंगत अधिवक्ता पंकज कुमार खरे
की पत्नी प्रीती खरे, स्व0 राजेश कुमार द्विवेदी की पत्नी ममता
द्विवेदी,स्व0 उमाशंकर ओझा की पत्नी गायित्री देवी को पांच पांच लाख
रूपयों का भुगतान किया जा चुका है। श्री शुक्ल ने प्रदेश में हो रही
अधिवक्ताओं की हत्या तथा उनपर बढ रहे हमलो की निन्दा करते हुये मृतक
अधिवक्ताओं के परिजनो को अखलाख फार्मूले के आधार पर न्यूनतम 45 लाख रूपये
की छति पूहर्ति तथा उनके परिजनो कको नौकरी देने की मांग की। उन्होने
प्रदेश में प्रभावी लोकपाल की नियुक्ति भ्रष्ट अधिकारियों के अभियोजन की
तत्काल अनुमति प्रदान किये जाने वरिष्ठ अधिवक्ताओ को पेन्शन युवा
अधिवक्ताओं को स्टाइपेन्ड,रेवेन्यू कोर्ट कैडर स्थापित किये जाने सात साल
तक के दण्डनीय मामलो में पुुलिस के गिरफ्तारी अधिकार पर अंकुश लगाने वाला
धारा 41 द.प्र.स के प्रावधान को निरस्त कर अग्रिम जमानत का प्रावधान लागू
किये जाने की बात कही। मुख्य अतिथि अजय कुमार शुक्ल ने नवनिर्वाचित
अध्यक्ष परमहंस मिश्र,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र,उपाध्यक्ष
प्रथम अशोक उपाध्याय,द्वितीय बी.डी. खान,तृतीय चैतन्य उपाध्याय,महामंत्री
शिवप्रकाश अवस्थी,संयुक्त मंत्री प्रशासन अवनीश कुमार मिश्र,संयुक्त
मंत्री पुस्तकालय ब्रजेश गौतम,संयुक्त मंत्री प्रवक्ता अनिल कुमार
वर्मा,तथा कोषाध्यक्ष रामप्रगाश यादव को पद एंव कर्तव्य निर्वहन की शपथ
दिलाई। नवनिर्वाचति अध्यक्ष परमहंस मिश्र ने कार्यकारणी सदस्यों संतोष
कुमार त्रिपाठी,नईम अंसारी,हंसराज,विमलेश कुमार,राकेश कुमार,राजन
त्रिपाठी को शपथ दिलाई। इसके अलावा समारोह में जिला बार एसोसिएशन के
अध्यक्ष रघुराज वर्मा,एस.डी.एम. आशुतोष कुमार दूबे,तहसीलदार प्रवीण कुमार
व जिला अधिवक्ता श्रवण सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर
भारी संख्या अधिवक्ता मौजूद थे।

Related

UP 5741908111389418787

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item