aajtaktimes

किसानों ने सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र

बाराबंकी। किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर दलित
यूनियन द्वारा स्थानीय गन्ना दफ्तर प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से एक पांच सूत्रीय मांगपत्र भी जिला
प्रशासन को सौंपा गया। जिला महासचिव राम कंुवर चौहान ने कहा कि जिले में
जो आर्थिक, सामाजिक गणना वर्ष 2011 में की गई थी, उनमें छूटे गरीब, असहाय
व्यक्तियों को पुनः भौतिक सत्यापन कराकर शामिल किया जाये। तहसील
सिरौलीगौसपुर के ग्राम दुल्हदेपुर में करीब एक महीने से खराब पड़े
ट्रांसफार्मर को त्वरित रूप से बदला जाये। ग्राम बांकीपुर प्राथमिक
विद्यालय के भवन निर्माण के प्रभारी रामकुंवर चौहान का पैसा प्रधान
द्वारा वापस कराया जाये। ग्राम इटौरा निवासिनी कुंवारी चांदनी देवी के घर
पर दबंगों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को खाली कराया जाये। कोतवाली
रामसनेहीघाट के ग्राम इब्राहिमाबाद में रूपचंद पुत्र फकीरे लाल के रास्ते
पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से नाली खोद दी। जिसे तुरंत बंद कराया जाये।
प्रदर्शन दौरान सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Related

UP 3601014014147487836

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item