विधायक की मेहनत लायी रंग, जल्द बनेगी सड़के
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_387.html
बाराबंकी। हर दिल अजीज सदर विधायक के प्रयासों से शीघ्र ही जिला
चिकित्सालय की मुख्य सड़क एवं नगर पालिका परिषद नवाबगंज की विस्तारित सीमा
के मोहल्लों में 20 सड़कों का जाल बिछेगा। उक्त विचार सदर विधायक सुरेश
यादव के प्रतिनिधि मो. रिजवान संजय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से
बताया कि शहर के बड़ेल, लखपेड़ाबाग, आलापुर, जिन्हौली, आवास विकास,
मकदूमपुर व पैसार में लगभग साढे़ तीन करोड़ की लागत से लगभग 20 सड़को को
बनवाने का पैसा नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग को अवस्थापना निधि से
अवमुक्त हो चुका है। शीघ्र ही इन सड़को पर टेण्डर प्रक्रिया पूरी होके
निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। इसमें बड़ेल का मुख्य मार्ग जो सतरिख रोड
से बड़ेल नहर तक है वह भी शामिल है। क्षेत्र की जनता जिला अस्पताल की रोड
खराब होने से बहुत परेशान हो रही थी। उससे अब जल्द ही निजात मिल जायेगी।
यह सब सदर विधायक द्वारा लगातार जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से प्रयास
कर इस पैसे को अवमुक्त कराया जा सका। नाका सतरिख से बड़ेल चौराहा व
फैजाबाद रोड पर लखपेड़ाबाग चौराहे से बड़ेल चौकी तक भी सदर विधायक के
प्रस्ताव पर एल0इ0डी0 स्ट्रीट लाइटे शीघ्र लग रही है।