aajtaktimes

निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज के सामने एक क्लीनिक में एक दिवसीय
निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चेस्ट
स्पेशलिस्ट डा. कृपाशंकर खरे की क्लीनिक में आरफिक मेडिकेयर एवं मेडले
फार्मास्यूटिकल लिमिटेड द्वारा आयोजति निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आधा
सैकड़ा से अधिक लोगों ने जांच करायी। आर्थोपेडिक कंसल्टेन्ट शुभाजीत
मुखर्जी एवं आशीष कुमार वर्मा ने बीएमडी कैम्प के कुल 35 लोगों का
स्वास्थ्य निरीक्षण किया। जबकि एलएफटी कैम्प में मैनेजर श्यामानुज
दीक्षित और रिप्रजेन्टेटिव श्रीशचंद दीक्षित ने कुल 16 लोगों की जांच की।
इस अवसर पर फूलचंद रावत, गुरुसरन, विमल, विजय कुमार माथुर उपस्थित रहे।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का लटकता मिला शव
जैदपुर बाराबंकी। आज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने फंासी लगाकर अपनी जीवन
लीला समाप्त कर ली। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम अधंका निवासी संजय
वर्मा आयु 40 वर्ष पुत्र मैकूलाल जो कि सफदरगंज टोल प्लाजा के पास होटल
पर काम करता था। बीती रात काम करके अपने घर वापस आया था कि सुबह लगभग 11
बजे गॉव के एक बाग मे गमछे का सहारा लेकर फंासी लगाकर अपनी जीवन लीला
समाप्त कर ली। बताते चले कि संजय वर्मा का विवाह 18 साल पूर्व इधौलिया
निवासी संगीता के साथ हुआ था और वो अपने घर मे अपनी पत्नी के साथ रह रहा
था और मृतक की कोई संतान भी नही थी। कारण स्पष्ट नही हुआ। मौके पर पहुंची
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।

Related

UP 4645014304329585774

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item