अधिकारियों ने किया चरसरी तटबंध का निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_58.html
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने बाढ़ क्षेत्र प्रभावित परिवारों के राहत
एवं बचाव कार्यो के लिए सभी विभागांे के अधिकारियों को मुस्तैदी और
तत्परता से कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया है। इनके निर्देश पर आज
एडीएम हरिकेश चौरसिया और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानंजय सिंह ने
एलगिन चरसरी तटबन्ध के किनारे बसे गांवों का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का
जायजा लिया। उन्होने ग्राम नैपुरा, बेहटा, परसावल, माझारायपुर का
निरीक्षण किया। उनके साथ में बाढ़ खण्ड बाराबंकी और बाढ़ खण्ड गोण्डा के
अधिशासी अभियन्ता मौजूद रहे। एडीएम के भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी, खण्ड
विकास अधिकारी और सीएचसी प्रभारी भी उपस्थित थे। अपर जिलाधिकारी हरिकेश
चौरसिया ने बाढ़ प्रभावित इन गांवो का भ्रमण करने के बाद बताया कि इन
गांवो के बाढ़ प्रभावित परिवारों को अस्थाई रूप से सुरक्षित स्थान पर
बसाने की पूरी व्यवस्था की गयी है। बाढ़ से ग्रस्त क्षेत्रों के लोग
तटबन्ध पर आकर रह रहे है। उन्होने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़
क्षेत्र के पशुओं का टीकाकरण शत-प्रतिशत करा दिया गया है। जन सामान्य की
सुविधा के लिए सम्बन्धित गांव के प्रधान के यहॉ फस्टएड बाक्स रखवा दिया
गया है। उन्होेने बताया कि फिलहाल घाघरा का जल स्तर स्थिर है। एडीएम ने
बताया कि माझारायपुर गांव में स्थित मतदान केन्द्र में 15 सौ से अधिक
मतदाता है, जिसे देखते हुए वहां पर अस्थाई रूप से एक अतिरिक्त मतदेय स्थल
स्थापित किये जाने की व्यवस्था करायी जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि
एलगिन बांध से चौका घाट से चहलारी तक बनाये जा रहे तटबन्ध का कार्य
बाराबंकी की सीमा में पूरा कर लिया गया है।