aajtaktimes

जिला उद्यान कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, की समीक्षा

बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा 14 जुलाई  को जिला उद्यान अधिकारी,
बाराबंकी के कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा शिकायती सन्दर्भों,
विभिन्न न्यायालयोें में विचारधीन वादों, स्थापना सम्बन्धी तथा शीतगृहों
में आलू भण्डारण व निकासी की व्यापक समीक्षा के साथ विभाग द्वारा
क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गयी, जिसमें एकीकृत
बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत नवीन उद्यान रोपण तथा परियोजना
आधारित कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय आयुष मिशन
योजना, प्रधानमन्त्री कृषि सिचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप)
माइक्रोइरीगेशन योजना सम्मिलित है। जिलाधिकारी ने योजनाओं के
प्रचार-प्रसार एवं कार्यक्रमों में पारदर्शिता तथा विभागीय निर्देशों के
शत्-प्रतिशत अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये। विभाग द्वारा राजकीय
प्रक्षेत्र, बेलहरा पर आलू एवं शाकभाजी बीज संवर्धन कार्यक्रम, राजकीय
पौधशाला उधौली एवं सतरिख में किये जा रहे पौध उत्पादन कार्यक्रम आदि पर
विस्तृत समीक्षा की। विभिन्न राजकीय अभिलेखों के उचित रख-रखाव के साथ ही
विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती सन्दर्भाें के निस्तारण पर संतोष
व्यक्त करते हुए भविष्य में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त
निस्तारण के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के समय जय करण सिंह जिला उद्यान
अधिकारी, बाराबंकी एवं समस्त कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Related

UP 5915567176020546918

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item