aajtaktimes

मुख्य रास्ता बंद कर दंबगो ने दिखाई दबंगई, डीएम से शिकायत

बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत दबंगो के दबंगई के कारण दर्जनों
ग्रामीणों की जल निकासी पूरी तरह से पिछले एक पखवारे से बंद है। एक तरफ
जहां दबंगो ने आम रास्ते पर जबरदस्ती अवैध कब्जा करके लोगों का नापदान
बंद कर दिया है और वहीं पर जानवरों को भी बांध रहे हैं। विरोध करने पर
मारपीट पर उतारु दबंगो से मुक्ति पाने के खातिर ग्राम प्रधान सहित
दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम गैरिया निवासी दबंग
रामप्रसाद यादव उनके लड़के राममिलन, हरीराम, मनीराम, धनीराम आदि लोगों ने
एक पखवारा पूर्व जो ग्रामीणों के आने जाने का मुख्य रास्ता था। उस रास्ते
पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया और अपने सारे जानवर प्रमुख रास्ते पर बांधने
लगे। जब गांव के ही ग्रामीण सुघरपाल, रामसुफल, सुभाषचन्द्र, बैजनाथ,
राममगन, राकेश सहित दर्जनों लोगों ने जब इस बात का विरोध किया तो दबंगो
ने जमकर गाली ग्लौज की और पूरा रास्ता ही अवरुद्ध कर दिया। जिसका नतीजा
यह निकला कि दर्जनों ग्रामीणों का घरों का और बरसात का पानी रास्ते के
किनारे बनी नालियों से तालाब में जाता था। उन घरों का पानी अब नही निकल
पा रहा है। दबंगो ने नालियां भी पाट दी है। इस सम्बन्ध में जब कई बार
ग्रामीणों ने थाना प्रभारी असन्द्रा से लेकर उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट के
यहां जाकर शिकायत की लेकिन इन अधिकारियों ने कोई विशेष ध्यान नही दिया।
ग्राम प्रधान ओपी अवस्थी ने जब इस मामले को निपटाने का प्रयास किया तो
दंबग उनके भी फौजदारी पर अमादा हो गये। आखिरकार थक हारकर ग्रामीणों ने
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है और
घरों में घुसा गंदा पानी निकलवाने की तत्काल मांग की है। इस सम्बन्ध में
जब ग्राम प्रधान से जानकारी ली गयी तो उनका कहना था कि दंबगो के सिर पर
सत्ता का नशा सवार है इसलिये अपनी दबंगई के बल पर गरीबों पर कहर ढा रहे
हैं। उन्होने बताया कि उपजिलाधिकारी से शिकायत की गयी है। शायद इसी
सप्ताह राजस्व टीम भेजकर कार्यवाही करे।

Related

UP 1713669093069981550

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item