17 से 21 जुलाई तक मनाया जायेगा गुरु पूर्णिमा दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/17-21.html
बाराबंकी। विश्व विख्यात परम सन्त शिरोमणि बाबा जयगुरूदेव जी महाराज के
मथुरा आश्रम पर मनाया जाने वाला पांच दिवसीय गुरू पूर्णिमा का महान पर्व
17 से 21जुलाइ तक मनाया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां बाबा जयगुरूदेव
जी महाराज के उत्तराधिकारी, बाबा पंकज दास महाराज की देख रेख में जोर शोर
से पूर्ण हो रही है। जिसमंे भारत के सभी राज्यांे के निःशुल्क भण्डारे
तथा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के भण्डारों के साथ-साथ आश्रम का निःशुल्क
चिकित्सालय चलता रहता है। इसी के साथ-साथ रावटी, डेरा, आवागमन, पानी,
बिजली, विभिन्न सेक्टरों में टैंकरों द्वारा पानी पहुंचाने की व्यवस्था,
पूजन एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था, आदि-आदि की व्यवस्थाएं सम्पूर्ण होने
के लिए अपना अन्तिम रुप धारण किए हुए हैं। विदित हो कि हर वर्ष की भांति
इस वर्ष भी बाबा जी के करोड़ो भक्त मथुरा आश्रम पर दया, दुआ, आर्शीवाद तथा
अपनी-अपनी मनोकामनाएं पूर्ति हेतु पधारेंगे, जिसकी सूचनाएं निरन्तर मथुरा
आश्रम पर प्राप्त हो रही हैं। अपने जनपद से ही बीसों हजार प्रेमी मथुरा
आश्रम पर दया, दुआ, आर्शीवाद के लिए जायेगें। यह जानकारी राम सुरेश यादव
ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

