aajtaktimes

मुख्यमंत्री के बयान पर रंजीत ने की कड़ी प्रतिक्रिया

बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अपने एक बयान में यह
कहना कि मेरा मुख्यमंत्री कार्यकाल अभी लर्निंग लाईसेंस की तरह है। यह
वाकई हास्यप्रद है। इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद
के चेयरमैंन एवं राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के प्रदेश अध्यक्ष
रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कही। उन्होने आगे कहा कि लर्निंग लाइसेंस पर
पांच वर्ष तक प्रदेश की शासन रूपी गाड़ी चलाने के आधार पर परमानेन्ट
लाइसेन्स दिये जाने की बात पर कहा कि मुख्यमत्री के इस अवधि का अनुभव
बहुत कडुवा है। शामली, मुजफ्फर नगर, मेरठ, मुरादाबाद, कोसी, कैराना,
इलाहाबाद सहित उ0प्र0 का कोई भी जनपद ऐसा नही है जिसमें मुख्यमंत्री के
शासन रूपी गाड़ी के खिलाफ दो-चार दुर्घटनाऐं न दर्ज की गयी हों। पांच साल
के इस अनुभव हीनता की रिपोर्ट पर जनता ट्रांस्पोर्ट कारपोरेशन अब
परमानेन्ट लाइसेस देने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री आप
चांदी के चम्मच के स्थान पर सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए है
इसलिए आप साखर्च है और पैसे खर्च करना आपको बखूबी आता है किन्तु अपनी
अमीरी के कारण पैसा देना जानते हैं परन्तु उसका हिसाब लेना नहीं जानते
है। प्रदेश को आप जैसे केवल पैसा देने वाले ही नहीं अपितु दिये गये पैसे
का हिसाब लेने वाले मुख्यमंत्री की जरूरत है। जैसा कि केन्द्र में हमारे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।

Related

UP 7352792956109149398

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item