aajtaktimes

मारफीन के साथ चार गिरफ्तार

बाराबंकी। कोतवाली नगर पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान चार लोगों को
मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस को इन लोगों के
पास से 300 ग्राम मारफीन बरामद की। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनूप कुमार तिवारी
उर्फ़ लस्सू पुत्र लल्लन तिवारी निवासी भगुवा थाना करनैलगंज जनपद गोंडा
मो. अकबर उर्फ़ बाबा पुत्र मो. नईम निवासी बईयन टोला कटरा थाना कोतवाली
नगर जनपद बाराबंकी कुलदीप तम्बोली पुत्र नत्थूलाल निवासी लक्षीपुर बेलहरा
थाना मो.पुर खाला जनपद बाराबंकी पवन सिंह पुत्र लालता सिंह निवासी विजयमऊ
थाना सतरिख जनपद बाराबंकी राजू लोधी पुत्र छोटेलाल निवासी अरुआ हसौर थाना
टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को 300  ग्राम नाजायज मारफीन व आलानकब चाबी के
साथ राजेश्वरी पाठशाला मो. नवीगंज सिटी चौकी से गिरफ्तार किया
गया।अभियुक्त के विरूध्द थाना कोतवाली नगर पर धारा 401 भादवि व धारा 8/21
एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को जेल रवाना किया
गया।

Related

UP 4160190599343904358

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item