aajtaktimes

सूफी संतो के दुवाओं से चल रहा है संसार

अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। सूफी सन्तो की दुवाओं की बदौलत ही आज संसार चल रहा है।
समाज को एक रहकर रहने का सन्देश हमेशा सूफी-सन्तो ने दिया है। उन लोगों
के बताये हुए रास्ते पर चलना ही हामरे लिए उनके प्रति सच्ची श्रद्धा
होगी। उक्त विचार आज ग्राम बाँसा मे हजरत सैय्यद शाह अब्दुल रज्ज़ाक
रहमतुल्लाह अलैह की याद में ईद के दिन से लगने वाले आठ दिवसीय मेले के
समापन के अवसर पर मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष मो. रिजवान संजय ने व्यक्त
किया। सबसे पहले मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष मो. रिजवान संजय ने अपनी पूरी
मेला कमेटी के साथ मजार पर फूलों की चादर चढ़ाई और शान्ति का प्रतीक
गुब्बारों को हवा में उडाया। श्री रिजवान ने आगे कहा कि हमारी मेला कमेटी
के सभी पदाधिकारियों ने पूरे मेले के दौरान जो अपनी-अपनी सहभागिता निभायी
है वह काबिले तारिफ है। सभी ने अपने-अपने स्तर से मेले में सहयोग किया
जिसके लिए सभी को धन्यवाद। पुलिस प्रशासन ने भी जो मुस्तैदी थानाध्यक्ष
के नेतृत्व में दिखायी है उसके लिए उनको भी धन्यवाद ज्ञापित किया। मेला
कमेटी में जो निष्क्रिय पदाधिकारी है एक बैठक जल्द बुलकार उनको पद मुक्त
कर नये लोगों को कमेटी में मौका दिया जाएगा। जल्द ही कमेटी के सभी
पदाधिकारी पर्यटन मंत्री से मिलकर दरगाह के सौन्दरियकरण के लिए मांग
करेगें। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मेला कमेटी के उपाध्यक्ष कामिल अली,
सचिव डा. अब्दुल लकी, सदस्य मेराज अन्सारी, जैजराम, रामनेरश यादव, मो.
अबरार, मो. आमिन, मो. गुफरान, मो. सलमान, मो. फारूक, मो. नियाज, कामिल
अली, बब्लू रज्ज़ाकी, मो सलीम, रईस मास्टर, नासिर अली, लल्ला यादव, रंजीत
वर्मा व मो. रियाज आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 6119750847769457144

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item