aajtaktimes

शिवसेना प्रमुख के पदाधिकारी पर हमला

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शिवसेना की युवा सेना जिला प्रमुख शिवा पाठक पर गत रात्रि छाया
चौराहा के पास अराजक तत्वों द्वारा प्राण घातक हमले से आक्रोशित शिव
सैनिकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया और अभियुक्तों
की गिरफ्तारी एवं जान-माल की सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक
अब्दुल हमीद को ज्ञापन दिया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उचित एवं कड़ी
कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश महासचिव
सुरेश चन्द्र पाठक ने कहा कि अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये और
उनसे पूछतांछ की जाये कि उन्होनें किसके इशारे पर व किस कारण से युवा
सेना जिला प्रमुख पर हमला किया। यदि पुलिस कार्यवाही नहीं करती है तो
शिवसैनिक अपने स्तर से कार्यवाही करेगें। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला
प्रशासन बाराबंकी की होगी। इस अवसर पर मनोज विद्रोही आलोक बाल्मीकि, आलोक
द्विवेदी, राजीव पाठक, विकास चौरसिया, अंकित मिश्रा, नितिन मिश्रा,
फूलचन्द्र वर्मा, सौरभ गुप्ता, अमन शर्मा, सूरज यादव, अभिषेक मिश्रा,
विवेक मिश्रा, भोदू, अनूप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related

UP 4564475721832745206

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item