मल्लिका ने किया बाराबंकी का नाम रोशन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_787.html
बाराबंकी। बाराबंकी की युवा शक्ति ने एक बार फिर देश दुनिया में अपने
दमखम का लोहा मनवाया है। मल्लिका गुप्ता सुपुत्री मुकेश गुप्ता निवासी
मोहन नगर, देवां रोड, बाराबंकी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
बंगालुरू ने वालपेपर डिजाईन इण्डस्ट्री ब्रीफ का प्रथम पुरस्कार प्राप्त
कर गुप्ता परिवार को गौरवान्वित किया और जिला बाराबंकी का नाम विश्व में
ऊँचा किया है। यह पुरस्कार स्टैफोर्डशायर विश्वविद्यालय, यूनाईटेड किंगडम
के वालपेपर डिजाइन इण्टरप्राइज हाऊस द्वारा दिया जाता है। हाई हाऊस
वालपेपर डिजाईन इण्डस्ट्री ब्रीफ भारतीय छात्रों के लिए फरवरी 2016 में
भारतीय संस्कृति की अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ती प्रासंगिकता को नए आयाम
देने के लिए प्रारम्भ किया गया था। बुधवार को सोशल एक्टिविस्ट प्रदीप
सारंग, हरि प्रसाद वर्मा, डा. सुधीर वर्मा, आमिर अली वीरेंद्र सिंह, मो.
अतहर सहित अनेक लोगों ने मल्लिका गुप्ता के निवास पहुँचकर बधाइयाँ दी। इस
अवसर पर प्रदीप सारंग ने कहा कि बाराबंकी हमेशा से इतिहास में नए
कीर्तिमान स्थापित करता रहा है यहाँ कि तासीर व उर्वरा शक्ति तथा
बुजुर्गों का उचित मार्गदर्शन युवाओं का संबल बनता है।मल्लिका गुप्ता ने
अपने डिजाईन में राजस्थान के शहरों के उत्कृष्ट विभिन्न स्वरूपों में
पारम्परिक एवं आधुनिक स्वदेशी कला को सम्मिलित कर निसंदेह भारतीय
संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान कराने का
प्रयास किया और प्रथम स्थान प्राप्त कर अभूतपूर्वक सफलता प्राप्त की।
बंगालुरू के साथ इस प्रतियोगिता में अन्य प्रतिष्ठित भारतीय
विश्वविद्यालयों जैसे सेंट स्टीफेन स्कूलण् चण्डीगढ़, जामिया मिलिया
इस्लामिया, नई दिल्ली और इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंगए र्साइंस
एंड टेक्नोलोजी शिवपुर, पश्चिम बंगाल के स्नातक छात्र एवं छात्राओं ने
भाग लिया था और मल्लिका गुप्ता ने इन सभी प्रतिभागियों से जीतकर प्रथम
स्थान प्राप्त किया और अन्य भारतीय छात्रों को फैशन एवं डिजाईन के
क्षेत्र में उज्जवल भविष्य बनाने के लिए सर्वोत्तम प्रेरणास्त्रोत का
परिचय दिया है।

