जिलाधिकारी ने त्रिलोचन महादेव मंदिर के पोखरे निर्माण कार्य का लिया जायजा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_622.html
मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने रविवार को उपजिलाधिकारी केराकत सर्वेश मिश्रा के साथ जलालपुर चौराहे के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौराहे पर विद्युत पोल तार को हटवाने व पेड़ को कटवाकर निर्माण कार्य तत्काल कराने का निर्देश दिया। साथ ही जलालपुर बाजार में चल रहे नाली निर्माण कार्य का जायजा लेते हुये उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि लोनिवि द्वारा सड़क की नाप कराकर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाकर नाली का निर्माण करवायें। इसके बाद जिलाधिकारी ने त्रिलोचन महादेव मंदिर के पोखरे पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया जहां ठेकेदार द्वारा सेम ईंट का प्रयोग किये जाने पर नाराजगी जताते हुये उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर को सेम ईंट हटवाकर नम्बर एक ईंट लगवाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को सहायक अभियंता जिला पंचायत से खराब ईंट के प्रयोग किये जाने की रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।