शिक्षा एवं राजनीति वह मास्टर चाभी है जो विकास का हर दरवाजा खोल सकती है: अरुण वर्मा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_723.html
असगर नकी
सुलतानपुर । विदेशों से लेकर देश के अन्दर हर दो क़दम पर हाईटेक हो चुकी व्यवस्था ने देश के हर वर्ग को शिक्षा के प्रति सोचने पर बाध्य कर दिया है, इसी के मद्देनज़र अब राजनैतिक गलियारों में सफर करने वाले भी इस पर ज़ोर दे रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार को उ०प्र०पिछड़ा वर्ग महासभा की सुलतानपुर शाखा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों के लिये समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में सदर विधायक अरुण वर्मा ने शिरकत किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकीपाल एवं सुलतानपुर विधायक अनूप सण्डा रहे ने शिरकत किया,
एक मंच पर जुटे इन सभी वक्ताओं ने समाज को शिक्षित, जागरुक एवं संगठित करने पर बल दिया।
वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री के काफी ख़ास माने-जाने वाले सदर विधायक अरूण वर्मा ने कहा की "शिक्षा एवं राजनीति वह मास्टर चाबी है जो विकास का हर दरवाजा खोल सकती है", आज सामाजिक षड़यंत्रों के कारण जो हक पिछड़ी जातियों को मिलना चाहिए था वह नही मिला सका इसीलिए पिछड़ा वर्ग सामाजिक विकास की मुख्य धारा से अलग थलग पड़ गया, अब संगठित होकर संघर्ष करने से ही पिछड़ा वर्ग समाजिक न्याय के निहित अधिकारों को प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष प्रो. रामसहाय यादव, अशोक वर्मा एडवोकेट, शिवप्रसाद भार्गव, रामचन्द्र प्रजापति जे०ई०, चन्द्रप्रकाश वर्मा, सपा विधानसभा अध्यक्ष हौसिला यादव आदि ने संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामरतन चौरसिया और संचालन पू०जि०पं० सदस्य गौतम वर्मा ने किया।