aajtaktimes

राजेश को जिला मंत्री बनाये जाने पर स्वजातीय बंधु खुश

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक नगर अध्यक्ष इं. अमित श्रीवास्तव के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं संचालन राष्ट्रीय युवा सचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जुलाई व अगस्त माह में पौधरोपण कार्यक्रम करने का निर्णय लेने के साथ ही गौरव श्रीवास्तव को प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा महासभा के जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट को भाजपा का जिला मंत्री बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष आमोद सिन्हा, नीलमणि श्रीवास्तव, डा. रजनीश श्रीवास्तव, डा. मनमोहन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, अमूल्य श्रीवास्तव, मयंक नारायण श्रीवास्तव, ऋषिकेश श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, दयाल सरन श्रीवास्तव, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव सहित अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Related

UP 2704798601288228286

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item