aajtaktimes

हिन्दुस्तान लैटिक्स फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ने जिला अस्पताल में लगाया स्टाल

जौनपुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को जिला महिला अस्पताल में हिन्दुस्तान लैटिक्स फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट द्वारा स्टाल लगाया गया जहां संस्था के जिला संयोजक एमपी चौधरी द्वारा संस्था द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी मौजूद महिलाओं को दी गयी। इसके पहले ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्टाल का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव द्वारा फीटा काटकर किया गया। साथ ही वाराणसी मण्डल प्रमुख रविन्द्र सिंह से संस्था के अंतर्गत मिलने वाली परिवार नियोजन सम्बन्धित सेवाओं की जानकारी प्राप्त किया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र पोरवाल ने संस्था के जिला संयोजक एमपी चौधरी से संस्था द्वारा इस वर्ष में अभी तक परिवार नियोजन के तहत दी गयी सुविधाओं के अलावा आगामी 21 जुलाई को होने वाले पुरूष नसबंदी दिवस पर ध्यान केन्द्रित करने पर चर्चा किया। साथ ही अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। जिला प्रचार अधिकारी सुमन मिश्रा ने जिला महिला अधीक्षिका डा. लिली श्रीवास्तव से संस्था की सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिये संस्था विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम करती है। जैसे सामुदायिक बैठक, डोर-टू-डोर के माध्यम से की जाती है और गरीब परिवार के गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट फैसिलिटी पर गोद भराई और स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम द्वारा दी जाती है। अन्त में जिला संयोजक एमपी चौधरी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीलम यादव, प्रियंका उपाध्याय, सुमन यादव, सोनी विश्वकर्मा, शिव कुमार यादव के अलावा तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

Related

UP 7804806045745413756

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item