छात्र की कॉलेज में करंट लगने से संदिग्ध मौत, छात्रों ने लगाया जाम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_639.html
गाजियाबाद: विजयनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत ए.बी.ई.एस. कॉलेज में पढऩे वाले बी.टैक. द्वितीय वर्ष के छात्र की करंट लगने से संदिग्ध मौत हो गई। बुधवार सुबह जैसे ही छात्रों को उसकी मौत का पता चला तो उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंची और भड़के छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार हर्षित श्रीवास्तव (20) मूलरूप से इलाहाबाद का निवासी था और यहां ए.बी.ई.एस. कॉलेज में बी.टैक. द्वितीय वर्ष का छात्र था तथा कॉलेज के ही होस्टल में रहता था। मंगलवार देर रात किसी समय कॉलेज के मैदान के पास लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की वजह से हर्षित की मौत हो गई। बुधवार सुबह हर्षित का शव खंभे से चिपका हुआ मिला।
इसके बाद कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और कॉलेज के बाहर एन.एच.-24 पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद ए.डी.एम. सिटी प्रीति जायसवाल व एस.पी. सिटी सलमान ताज मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।