टीचर्स ने किया पिता का अपमान, बेटी ने उठाया खाैफनाक कदम!
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_912.html
गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक स्कूली बच्ची अपने पिता की बेइज्जती बर्दाश ना कर सकी और उसने खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रह रहे रतन सिंह सिक्यॉरिटी गार्ड की नौकरी कर वह पत्नी रानी और तीन बेटियों के साथ किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था।
उसकी 14 साल की बेटी ने प्रियांशी ने इसी साल घूकना स्थित डीएसपी स्कूल से आठवीं पास की थी। अाराेप है कि फीस न चुका पाने पर स्कूल के टीचर्स ने घर अाकर उसके पिता काे बेइज्जत किया और उनके साथ मारपीट भी की। रतन सिंह के विरोध करने पर टीचर्स ने पुलिस को फोन किया और रतन पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई।
पिता के अपमान से दुखी प्रियांशी ने कमरे में जाकर दरवाजे की ग्रिल से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अब पुलिस ने टीचर्स और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने पुलिस की मौजूदगी में टीचर्स को जमकर पीटा।