बेलगाम रामनगर थानाध्यक्ष, मंत्री का आदेश भी ठेंगे पर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_646.html
बाराबंकी। गरीब पीड़ितो को न्याय देना तो बहुत दूर की बात बेलगाम
थानाध्यक्ष रामनगर कबीना मंत्री के आदेशो की भी नाफरमानी कर पीड़ित को
न्याय नही दे रहा है। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। आज तहसील
दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला थाना रामनगर अर्न्तगत रामपुर खरगी ग्राम पंचायत के मजरा रमवापुर का
है। गंाव के प्रगति शील कृषक राजकुमार खरे अपने खेतो की सिचाई के लिए
विद्युत चालित निजी ट्यूबेल लगवा रहे है। विद्युत विभाग पोल गाड़ कर तार
खीचने की प्रक्रिया कर रहा था कि विगत 13 जुलाई को ग्राम सुरवारी निवासी
दंबग गुड्डू चौहान पुत्र बिहारी चौहान ने अपनी दबंगई के दम पर ट्रैक्टर
द्वारा एक विद्युत पोल तोड़ दिया। इसकी लिखित सूचना राजकुमार खरे ने उसी
दिन स्थानीय थाने को दी। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर राजकुमार खरे ने
विगत 15 जुलाई को क्षेत्रीय विधायक एंव प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री
अरविन्द सिंह गोप से न्याय की गुहार लगाई। कबीना मंत्री ने फोन के द्वारा
थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित
किया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुये तत्काल गुड्डू को थाने ले आई। थाने
पर आये गुड्डू के परिजनो से थानाध्यक्ष ने कहा जब तक नया पोल नही लगवाओगे
गुड्डू को नही छोड़ा जायेगा। दिन भर गुड्डू थाने की हवालात में रहा। लेकिन
शाम होते ही स्थानीय छुट भईया सपा के एक दलाल नेता ने थाने जाकर
थानाध्यक्ष को एक निश्चित रकम दिलाकर गुड्डू को थाने से छुड़ा ले गया। कई
दिन बीतने के बावजूद पीड़ित राजकुमार खरे ने कबीना मंत्री के बडे भाई जिला
पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह न्याय की गुहार लगाई। अशोक सिंह ने भी
थानाध्यक्ष को टेलीफोन के द्वारा पीड़ित को न्याय देने के लिए थानाध्यक्ष
से कहा लेकिन फिर भी निरकुंश थानाध्यक्ष ने कोई कार्यवाही नही की। थकहार
कर आखिर आज पीड़ित ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर
न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना है कि कबीना मंत्री व जिला पंचायत
अध्यक्ष के आदेश की नाफरमानी करने वाला थानाध्यक्ष जिलाधिकारी के आदेशो
का अनुपालन करता है या नही। यह मामला तो मात्र बानगी भर थानाध्यक्ष के
निरकंुश व मनमानी रवैय्ये की तमाम स्थानीय सपा नेताओं ने कबीना मंत्री व
उच्च सपा नेताओं से की है। लेकिन निरकंुश थानाध्यक्ष के रवैय्ये में कोई
तबदीली नही आ रही है।