गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोटवाधाम में सम्पन्न हुआ भण्डारा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_227.html
बाराबंकी। सत्यपथ पर चलकर व भगवान के नाम का भजन सुमिरन कर मानव प्राणी
मोक्ष प्राप्त कर सकता है। यह बात श्री कोटवाधाम के महन्त नीलेन्द्र बक्श
दास गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अपने दरबार में उपस्थित हजारों सतनामी
भक्तों को उपदेशित करते हुए कहा कि सत्यनाम पंथ सबसे सहज पंथ है। जिसके
संस्थापक स्वामी जगजीवन दास ने गृहस्थ जीवन में रहकर इस पंथ को पूरे देश
मे चलाया। करोड़ो की संख्या में स्वामी जी के अनुयायी बडे़ बाबा के बताये
हुए सिद्धान्तों मंत्रो को अपना कर नाम का भजन सुमिरन कर रहे है। उन्होने
कहा था कि नाम ही राम और राम ही सत्यनाम है हर गांव के महंत रमाशंकर दास
ने कहा है कि संत के चरण की धूल से धाम बनता है उन्होने कहा कि नाम सुमिर
मन बांवरे। माया केवसीे भूत होकर मत घूमों सतगुरू भजन करों स्वामी जी सब
पूर्ण करेगें। कवि प्रेम नरायन वर्मा ने कहा है कि गुरू वृह्मा गुरू
विष्णु गुरू देवो महेश्वरा। गुरू साक्षात पार ब्रम्ह तस्में श्री गुरूवे
नमः की पक्तियोें से गुरू और शिष्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे महन्त
कौशलेन्द्र बक्श दास, सोनीदास, अतुल दास, दीपक दास, विशाल दास, उमेश बक्श
दास आदि ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सतनामी भक्तजनों को उपदेशित किया।
तत्पश्चात महन्त नीलेन्द्र बक्श दास नीरज भइया के भण्डारें मे हजारों
भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरू पूर्णिमा के दिन समाजसेवी श्याममनोरथ
रावत की पत्नी गुड़िया देवी व बेटी व बेटी शौम्या रावत ने नीरज दास से
धागा धारण कर गुरू दीक्षा ली। महन्त कमलेश दास कमोली धाम ने बडे़ बाबा के
मन्दिर में भी सत्यनामी हलवा प्रसाद वितरित कराया। महन्त विशाल दास,
अबिदास ने भी सत्यनामी भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया और गुरू दीक्षा दी।
कुन्तेश्वर धाम पर अध्यक्ष जैचन्द्र यादव, मेड़ीलाल मौर्या, राकेश कुमार
मुकेश यादव, महन्त कुन्तेश्वर धाम ने विशाल भण्डारा आयोजित कर भण्डारें
मे प्रसाद ग्रहण कराया व विश्व मानव कल्याण की कामना किया है। वहीं गुरू
पूर्णिमा के पावन अवसर पर कस्बा रामनगर में श्री रामजानकी आश्रम स्थित
पंचमुखी हनुमान मन्दिर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी के
संयोजन व मन्दिर के महन्त बाबा बिशम्भर दास की देख रेख में विशाल भण्डारे
का आयोजन किया गया। भण्डारे में भाजपा के जिला महामंत्री हर्षित
वर्मा,पूर्व महामंत्री बालमुकुन्द गुप्ता,भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप पाण्डेय
सहित हजारो की संख्या में श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम
में ग्राम तेलवारी स्थित रमबगिया आश्रम में महन्त ज्ञान दास की देख रेख व
नागेन्द्र बाजपेई, संतोष बाजपेई के संयोजन में आयोजित भण्डारे में ग्राम
प्रधान सरिता सिंह, राजू सिंह, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित भारी संख्या
में ज्ञामवासियों व क्षेत्रीय जनो ने प्रसाद ग्रहण किया।