aajtaktimes

मयंक बनाये गये जिलाध्यक्ष, कई अन्य का हुआ मनोनयन

जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन द्वारा जिला युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसका नेतृत्व पूर्वांचल प्रभारी अनुराग मिश्र ने किया। नगर के मोहल्ला नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुये सम्मेलन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नये का गठन हुआ। नयी टीम के अनुसार मयंक सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही राज कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश मौर्य वरिष्ठ जिला महासचिव, नरहरि नन्दन, जय प्रकाश तिवारी, रोहित मौर्य जिला उपाध्यक्ष, विकास पाण्डेय, संदीप मौर्य, सद्दाम हुसैन, रमेश मौर्य राज कालेज छात्रसंघ महामंत्री, विकास सिंह राज कालेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष, शनि मौर्य जिला महासचिव, सत्य प्रकाश सिंह, शिवम् सिंह, अनुराग यादव जिला सचिव, आशुतोष त्रिपाठी जिला प्रवक्ता, आशुतोष राय जिला मीडिया प्रभारी बनाये गये। इसके अलावा अनुराग मिश्र मड़ियाहूं व अवनीश पाण्डेय मल्हनी विस अध्यक्ष मनोनीत किये गये। इसके बाद पूर्वांचल प्रभारी श्री मिश्र ने सभी नये पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता आशुतोष त्रिपाठी एवं आगंतुकों के प्रति आभार नरहरि नन्दन ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर धीरज गुप्ता, राकेश मौर्य, नीरज कुशवाहा, अजय राव, विकास निषाद, कृष्णा गिरि उपस्थित रहे।

Related

UP 7561194527791814247

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item