aajtaktimes

जेसीआई शाहगंज सिटी के 57 सदस्यों ने किया रक्तदान

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 57 लोगों ने रक्तदान किया। नगर में स्थित राजकीय पुरुष चिकित्सालय में आयोजित शिविर में जनपद चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक से आयी ने रक्त संकलित किया। शिविर के मुख्य अतिथि ब्लड बैंक के प्रभारी डा. एस. दास रहे। इस मौके पर अध्यक्ष जेसी रवीन्द्र दूबे ने कहा कि यह कार्यक्रम जेसीआई इंडिया के नीड ब्लड, काल जेसी के तहत आयोजित है जो जेसी आस्था मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। कार्यक्रम संयोजक जेसी अभिषेक जायसवाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी रक्तदाताओं, ब्लड बैंक से आयी टीम के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट शैलेश कुमार, तकनीकी अधिकारी हृदय कुशवाहा, राजीव सिंह, दशरथ यादव, डा. राजकुमार मिश्रा, जेसी लालचन्द यादव, जेएफएम दीपक जायसवाल, जेसी रविकांत जायसवाल, जेसी रामजी, जेसी दिवाकर, जेसी आशीष, जेसी प्रीतम, जेसी विकास साहू, जेसी मनीष, जेसी राजकुमार, जेसी अभिषेक मोन्टी सहित जेसीआई शाहगंज शक्ति टीम की संगीता जायसवाल, आशा गुप्ता, गीता जायसवाल, रीता जायसवाल, अनीता जायसवाल, खुशबू जायसवाल के अलावा तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति रही

Related

UP 8885138812724135286

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item