aajtaktimes

मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल के नेतृत्व में नगर मजिस्टेªट से मिलकर पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेड वेतन 4600 पर न्यूनतम वेतन 17140 एवं सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के सम्बन्ध में पत्रक सौंपा। इस मौके पर श्री शुक्ल ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 8 जुलाई को जिला मुख्यालय पर सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट का दाह संस्कार किया जायेगा। 11 जुलाई को सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुये केन्द्रीय कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करेंगे। 14 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को समिति का मांग पत्र प्रेषित किया जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल में रविचन्द यादव, लाल साहब यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील यादव, राम दुलार यादव, मनोज यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, संजीव सिंह, अनिल यादव, कमलेश सिंह, प्रमोद दूबे, किश दूबे, शैलेन्द्र पाल, बुधिराम गौतम शामिल रहे।

Related

UP 1468397425499241079

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item