अरुण अध्यक्ष तो राम अछैवर चुने गये बार एसोसिएशन के सचिव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_661.html
असग़र नक़ी
सुलतानपुर । 2016-17 के बार एसोसिएशन के चुनाव में अरुण उपाध्याय अध्यक्ष तो राम अछैवर तिवारी सचिव चुने गये, शाम क़रीब 4 बजे आये नतीजों के बाद जीत दर्ज करने वाले अधिवक्ताओं के खेमे में जमकर उत्साह मनाया गया।
अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कल हुए मतदान की मतगणना आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई, मतगणना शुरू होने के पहले प्रत्याशियों ने स्वयं व अपने नियुक्त किये जाने वाले अभिकर्ता के विषय में चुनाव अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया, इसलिये कि मतगणना के दौरान एक समय में स्वयं प्रत्याशी अथवा उसके अभिकर्ता के उपस्थित रहने का निर्देश था, सनद रहे कि बार के चुनाव में कुल 20 पदों के लिए 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 1549 मतदाताओ में से कल पड़े 1437 मतदाताओ के मतदान से हुआ, पांच मतपेटिकाओ में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा जब आज खुला तो अध्यक्ष के लिये जीत का सेहरा अरुण उपाध्याय के सर बंधा, श्री उपाध्याय ने 711 मत हासिल किये और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संदीप सिंह को हराया, श्री सिंह को 425 मत मिले,
इसी क्रम में सचिव पद के लिये अधिवक्ताओं ने इस बार राम अछैवर तिवारी के सर सेहरा बांधा, श्री तिवारी को 478 मत हासिल हुए जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी डा. राघवेंद्र सिंह 362 मत पाकर हार गये, इन दोनों पदों पर 10-10वोट रिजेक्ट हुए, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार तिवारी ने तो कनिष्ठ उपाधयक्ष के पद पर बजरंग दिर्वेदी ने जीत दर्ज कराई, उक्त सभी जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के ज़िलाध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष बिलाल अहमद ने दी।