पांच साल में सपा ने किया रिकार्ड तोड़ विकास: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_668.html
बाराबंकी। सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तासपुर, धन्नीपुरवा,
मुनीमापुरवा, सालेहनगर, धर्रेपुर, भटपुरवा व नई बस्ती में अपने निजी
खर्चे से बने चश्मा वितरण किया। इसके बाद चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित
करते हुए उन्होनें कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल
में विकास कार्यों के पिछली सरकारों के सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। पूरे
उत्तर प्रदेश में चारों ओर विकास के कार्य तीव्र गति से हो रहे है जो अब
दिखाई भी पड़ रहे है। इन्ही विकास कार्यों के बल पर हम लोग 2017 की लड़ाई
लड़ेगे और उसमें पूर्ण रूप से सफलता भी हासिल करेगें। श्री यादव ने कहा कि
उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में
उत्तर प्रदेश ने जो अभूतपूर्ण सफलता विकास के मायने में हासिल की है वह
किसी से छुपी नही है। युवा जोश के तहत हर स्तर पर विकास कार्य पूरे
जोर-सोर से हो रहा है। पूर्व की सरकारों ने तो उत्तर प्रदेश के खजाने को
पूरी तरह से लूटने का काम किया था। पार्को व पत्थरों में प्रदेश के
गरीबों का पैसा लगा दिया था। वरास्त में समाजवादी सरकार को प्रदेश का
खाली खजान मिला था। परन्तु मुख्यमंत्री की कुशल कार्य करने की छमता से उस
खजाने को भर कर समाजवादी सरकार ने विकास के कार्य शुरू किये जो अब दिखाई
पड़ रहे है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय यादव प्रधान, विधान सभा अध्यक्ष
कामता प्रसाद यादव, रमेश यादव देवां ब्लाक प्रमुख पति, सदर विधायक
प्रतिनिधि मो0 रिजवान संजय, नन्हें लाल यादव प्रधान, विनय यादव प्रधान,
दुर्गेश यादव, विजय सिंह, शाकिर अली, कौशल सिंह, राकेश यादव, सत्रोहन,
बाबूल मिश्रा बीडीसी, संजय मिश्रा, सरोज मौर्या प्रधान, कैलाश यादव, छोटे
यादव, आजाद यादव, सहजराम यादव, गुड्डू यादव, कपिल सिंह, कमलेश गौतम,
खुशीराम रावत आदि लोग उपस्थित थे।

