जर्जर हो गया है शारदा नहर से बेहटा-कुर्सी मार्ग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_675.html
बाराबंकी। चिनहट-देवा रोड के शारदा नहर पटरी मार्ग पर बरसात के पानी से
राहगीरों व स्कूली बच्चों को निकलने में अब काफी कठिनाईयों का सामना करना
पड़ रहा है। मार्ग एक दम जर्जर हो गया है। जो कि अब चलने लायक नहीं रह गया
है। भारी वाहनों के चलते सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। जिससे अक्सर इस
जर्जर मार्ग पर हादसे हुआ करते है। ज्यादा परेशानी अब आस पास के
ग्रामीणों को निकलने में हो रही है। बारिश का पानी मार्ग पर भर जाने से
राहगीरों को निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग को
बनवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की थी
लेकिन कोई कार्यवायी नही हुई। चिनहट-देवा रोड के शारदा नहर पटरी मार्ग जो
सरसौंदी पुलिया तक तीन किमी जर्जर मार्ग है तथा सरसौंदी से बेहटा-कुर्सी
तक सात मीटर मार्ग चौड़ीकरण किया जा चुका है। लेकिन तीन किमी जस के तस
जर्जर पड़ा हुआ है जिससे लोगों को निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़
रहा है। मार्ग पर जलभराव के कारण स्कूली बच्चों का निकलना दुर्लभ हो गया
है। इस मार्ग पर छोटे वाहन ही नही बल्कि भारी वाहन रोज निकलते है। जिससे
आए दिन दुर्घटनाए होती रहती है। यह मार्ग चिनहट-देवा रोड शारदा नहर पटरी
से मुरादाबाद, नर्गिशमऊ, मुजफ्फर मऊ, सरसौंदी, नरतला, सैहारा से बेहटा
कुर्सी लखनऊ जाने का मुख्य मार्ग है। राम सेवक, खुशीराम समेत दर्जनों
गावों के लोगों ने जिलाधिकारी और प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र
भेज कर मार्ग को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की थी लेकिन विभाग कोई
ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने कहा एक साल पहले बेहटा से सरसौंदी तक
सात मीटर चौड़ी करण हो चुकी है। शेष बची रोड का निर्माण विभाग नहीं करवा
पा रहा है।
